सहारा शहर के बाहर शाम से ही वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई थी। पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। लोहिया पार्क के गेट नंबर चार से सहारा शहर और एसआरएस मॉल से सहारा शहर के ओर की सड़कों के दोनों ओर वाहनों की कतारें थीं। वहीं सहारा शहर के अंदर वीआईपी गाड़ियो के काफिले आते-जाते रहे।
पक्ष से विपक्ष तक सबने दी श्रद्घांजलि
सहाराश्री के पार्थिव शरीर के दर्शन के लिए सहारा परिवार से जुड़े लोगों के साथ-साथ वीआईपी भी उपस्थित रहे। सत्ता पक्ष से लेकर विपक्ष, पूर्व मंत्रियों तक ने दर्शन किए और श्रद्घांजलि दी। इसमें उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व मुख्यमंत्री व सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल, महासचिव शिवपाल सिंह यादव, पूर्व कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, पूर्व मंत्री अरविंद सिंह गोप, अभिषेक मिश्र, सपा एमएलसी राजेश यादव, लोकदल के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनिल दुबे, राजद प्रदेश अध्यक्ष अशोक सिंह, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्र सहित अम्मार रिजवी, सांसद नरेश अग्रवाल, मंत्री नितिन अग्रवाल शामिल हैं।