फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: जमीन कब्जा मामले में पक्ष रखने नगर निगम पहुंचे सुभासपा विधायक

विज्ञापन
नगर निगम पहुंचे सुभासपा विधायक।
विज्ञापन
लखनऊ। भरवारा मल्हौर वार्ड की गंगोत्री विहार कॉलोनी में नाले की सरकारी जमीन पर कब्जे के आरोप के चार दिन बाद सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के विधायक बेदी राम ने मंगलवार को अपना पक्ष रखा। वह नगर आयुक्त से मुलाकात करने नगर निगम पहुंचे थे, मगर मुलाकात नहीं हो सकी। इसके बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में सपा पार्षद पर झूठे आरोप लगाने का दावा किया।
विज्ञापन


विधायक ने स्पष्ट किया कि उनके मैरिज लॉन में एक इंच भी सरकारी या नाले की जमीन नहीं है, जिसकी जांच पहले ही हो चुकी है। उन्होंने जोर देकर कहा कि नाला उनके मैरिज लॉन से दूर है और प्रॉपर्टी डीलरों ने नाले की जमीन बेचकर अब उन्हें फंसाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रशासन से नाला और सड़क निर्माण की मांग

विधायक बेदी राम ने प्रशासन से मांग की है कि जहां नाला है, वहां नाला बनाया जाए और चक मार्ग पर सड़क बने। उन्होंने बताया कि इस मामले को वह विधानसभा में भी उठा चुके हैं, जिसके बाद नगर निगम, एलडीए और राजस्व विभाग ने जांच की थी, जिसमें उनके मैरिज लॉन में कोई सरकारी जमीन न होने की पुष्टि हुई थी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को भी उन्होंने इस संबंध में अवगत कराया है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। विधायक ने सपा पार्षद ममता रावत के पति और एक प्रॉपर्टी डीलर पर जमीन कब्जा करने का आरोप लगाते हुए 35 खसरा नंबरों की सरकारी जमीन की बिक्री की जांच विधानसभा जांच समिति में देने की बात कही।
विज्ञापन


आवाज और फोन नंबर की जांच की मांग

वायरल वीडियो जिसमें लेखपाल को धमकाने का आरोप है, पर विधायक ने कहा कि यह सब फर्जी है और सपा कार्यालय के सामने बनाया गया है। उन्होंने फोन नंबर की जांच की मांग की, ताकि सच्चाई सामने आ सके।
यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब नगर निगम के लेखपाल सुभाष कौशल का एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विधायक बेदी राम पर सरकारी जमीन खाली कराने गए लेखपाल को धमकाने और अपशब्द कहने का आरोप लगा था। इसके बाद भाजपा विधायक योगेश शुक्ला ने भी अवैध कब्जे हटवाने की बात कही थी। सपा पार्षद ममता रावत ने एफआईआर दर्ज कराने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में लेखपाल ने भी पार्षद पर समर्थकों द्वारा गालीगलौज और मारपीट का आरोप लगाया।

नगर निगम पहुंचे सुभासपा विधायक।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें