फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉस्टल में छात्रों ने एक रोटी के लिए फोड़ा एक-दूसरे का सिर

Thu, 20 Aug 2015 03:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सिर्फ एक रोटी को लेकर लखनऊ विवि के सुभाष छात्रावास में स्नातक प्रथम वर्ष के छात्रों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान एक छात्र का सिर भी फट गया जिसे बाद में साथी छात्र बलरामपुर अस्पताल ले गए।
विज्ञापन


मारपीट के दौरान एक पक्ष की तरफ से महमूदाबाद और एनडी हॉस्टल के लड़के भी सुभाष हॉस्टल पहुंच गए। पुलिस और प्रॉक्टोरियल बोर्ड ने पहुंच स्थिति काबू में की। विश्वविद्यालय का नया सत्र शुरू होने के बाद 16 जुलाई से लेकर अब तक मारपीट की यह आठवीं घटना है।

सुभाष छात्रावास के मेस में बुधवार दोपहर लगभग दो बजे के करीब छात्र खाना खा रहे थे। पहले रोटी लेने को लेकर कुनाल व पियूष तिवारी भिड़ गए। विवि एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. नीरज जैन ने बताया कि पियूष का कोई भाई या दोस्त है जो महमूदाबाद हॉस्टल में रहता है।
विज्ञापन


पियूष ने जब उसे इस मामले की जानकारी दी तो महमूदाबाद और एनडी छात्रावास के 100 से अधिक छात्र सुभाष छात्रावास पहुंच गए। इनके पहुंचने से पहले ही मारपीट में पियूष का सिर फट चुका था। डॉ. नीरज जैन ने कहा कि जल्द ही दोषी छात्रों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

पहले चौकीदार पर पिस्टल तान चुके हैं स्टूडेंट्स

उधर घटना के बाद सुभाष हॉस्टल में रहने वाला बीकॉम का छात्र शिवम राय जब कोचिंग से लौट रहा था तो रामाधीन सिंह गर्ल्स कॉलेज के पास कुछ लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी। एडिशनल प्रॉक्टर डॉ. नीरज जैन ने बताया कि शिवम ने गौरव नाम के छात्र पर पीटने का आरोप लगाया है।

नौ अगस्त को विश्वविद्यालय के एलबीएस छात्रावास में जब चौकीदार पर बाहरी लड़कों द्वारा पिस्टल तानने का मामला हुआ था उस समय चीफ प्रॉक्टर प्रो. मनोज दीक्षित ने सोशल मीडिया पर टिप्पणी करके इसके पीछे किसी साजिश की ओर इशारा किया था।

इस बार भी जब जब सुभाष हॉस्टल में मारपीट हुई तो भी चीफ प्रॉक्टर प्रो. दीक्षित छुट्टी लेकर शहर से बाहर थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें