रायबरेली के विधायक अखिलेश सिंह ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की मौत के रहस्य पर से पर्दा उठना चाहिए।
लोकसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेताजी के परिवार वालों से वादा किया था कि सत्ता मिलने पर वह संबंधित फाइलों को सार्वजनिक करेंगे। लेकिन वह अपना वादा भूल गए।
इस मामले में मोदी सरकार को जगाने के लिए 23 जनवरी को सुभाष जयंती के अवसर पर रायबरेली में विशाल रैली की जाएगी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में अखिलेश सिंह ने कहा कि नेताजी की मौत हवाई दुर्घटना में बताई जाती है, लेकिन ताईवान सरकार ने साफ कर दिया है कि 1945 में कोई विमान हादसा हुआ ही नहीं।
आजादी मिलने के बाद भी कांग्रेस सरकार ने 30 बरसों तक नेताजी के भतीजों अमीनाथ बोस और शिशिर बोस की जासूसी कराई।
इससे साफ होता है कि नेताजी की मौत के मामले में जरूर कुछ ऐसा है, जिसे छिपाया जा रहा है।