फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: संदिग्ध हालात में दरोगा की पत्नी की मौत

विज्ञापन
विनीता।
विज्ञापन
दुबग्गा। पारा के बुद्धेश्वर इलाके के जाहिदनगर में बृहस्पतिवार रात कैंट थाने में तैनात दरोगा अवनीश कुमार की पत्नी विनीता (35) की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। मायके वालों ने ससुराल वालों पर मानसिक, शारीरिक प्रताड़ना देने और जहरीला पदार्थ देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। विनीता के भाई विनय ने पारा थाने में उसके पति, सास, देवर और देवरानी के खिलाफ लिखित शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह के अनुसार मूल रूप से मेरठ के टीमकिया गांव निवासी दरोगा अवनीश कुमार पत्नी विनीता, बेटे कार्तिक के साथ जाहिदनगर में रहते हैं। विनय का आरोप है कि उनकी बहन को काफी समय से ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। अवनीश शराब के नशे में अक्सर उससे मारपीट करते थे। विनीता ने कई बार फोन कर इसकी जानकारी दी थी। मायके वालों ने अवनीश को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वह पुलिस विभाग में होने का रौब दिखाकर चुप करा देता था।

बातचीत के बीच में कट गया फोन
विनय के मुताबिक बृहस्पतिवार शाम सात बजे विनीता ने मां को फोन कर बताया कि ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे हैं। इसके बाद फोन कट गया। करीब एक घंटे बाद ससुराल पक्ष के रिश्तेदारों ने विनय को फोन कर बताया कि विनीता की हालत गंभीर है। उसे ठाकुरगंज स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पर मायके वाले गाजियाबाद के मोदीनगर स्थित शकूरपुर से लखनऊ पहुंचे तो पता चला कि विनीता की मौत हो चुकी है। विनय के मुताबिक अस्पताल में ससुराल पक्ष का कोई नहीं था।
विज्ञापन



बेटा बोला- शराब के नशे में पिता से हुआ था विवाद
विनीता के बेटे कार्तिक ने बताया कि शाम करीब सात बजे पिता शराब के नशे में घर पहुंचे। इसके बाद पिता और मां के बीच विवाद और फिर मारपीट होने लगी। इस पर वह ऊपर कमरे में चला गया। फिर क्या हुआ, उसे इसकी जानकारी नहीं है। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। हार्ट और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रख लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें