फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पत्नी और बच्चों को लेने हापुड़ जाने वाले थे दरोगा अजय

Sun, 19 Jul 2026 02:33 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
दुबग्गा। गाजीपुर के सर्वोदयनगर चौकी पर तैनात दरोगा अजय की मौत का कारण पोस्टमार्टम में स्पष्ट नहीं हो सका। डॉक्टरों ने हार्ट और विसरा जांच के लिए सुरक्षित रखा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर पारा सुरेश सिंह ने बताया कि दरोगा अजय के भाई विजय और ससुर नरेंद्र सिंह ने किसी पर कोई आरोप नहीं लगाया है। परिजनों के मुताबिक, अजय की पत्नी कोमल 12 दिन पहले दोनों बेटों के साथ हापुड़ गई थीं। बृहस्पतिवार को अजय ने पत्नी को तबीयत खराब होने की जानकारी दी थी। इसके बाद उनका फोन बंद हो गया। सूचना पर पुलिसकर्मियों ने भी लगातार संपर्क करने का प्रयास किया। मोबाइल की बैटरी खत्म होने के बाद अंतिम लोकेशन पारा इलाके में मिली थी। शुक्रवार को उनका शव पारा क्षेत्र में कार के अंदर मिला था। भाई विजय ने बताया कि अजय रविवार को पत्नी और बच्चों को लेने हापुड़ जाने वाले थे। इसके बाद उनसे मिलने इंद्रगढ़ी आने वाले थी। लेकिन अब उन्हें छोटे भाई के शव को कंधा देना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें