लखनऊ। नौकरी-पेशा या अन्य प्रोफेशनल कार्य करने वाले अभ्यर्थियों के पास घर बैठे पढ़ाई करने का मौका है। इसके लिए उत्तर प्रदेश राजर्षि पुरुषोत्तम दास टंडन मुक्त विवि में प्रवेश के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई। आवेदन विवि की वेबसाइट www.uprtou.ac.in पर ऑनलाइन करना होगा।
विवि में लखनऊ की क्षेत्रीय समन्वयक डॉ. नीरांजलि सिन्हा के मुताबिक, यह दाखिले सत्र 2025-26 के लिए शुरू हो रहे हैं। यूजीसी के निर्देशानुसार, अभ्यर्थी का आधार और मोबाइल नंबर लिंक होना अनिवार्य है। आवेदक विवि की वेबसाइट पर स्नातक, परास्नातक, पीजी डिप्लोमा व सर्टिफिकेट कोर्स के लिए आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। इसके लिए सबसे पहले पंजीकरण करना होगा। इसके बाद अपना समस्त विवरण भरकर उसका प्रिंट आउट क्षेत्रीय केंद्र में जमा करना होगा।