फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कल से लखनऊ विश्वविद्यालय में शुरू होगी पढ़ाई

Sun, 13 Jul 2025 01:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में नए सत्र 2025-26 की तैयारियां पूरी हो गई हैं। बीए, बीएससी, बीकॉम सहित विषम सेमेस्टर की पढ़ाई 14 जुलाई से शुरू होगी। इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन ने शनिवार को छात्रों के लिए गाइडलाइन जारी की है।
विज्ञापन



नए सत्र से विश्वविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राएं अपने वाहन नहीं ला सकेंगे। यदि कोई छात्र अपने वाहन सहित प्रवेश करने की कोशिश करता है या फिर अंदर वाहन के साथ घूमता पाया जाता है तो सिक्योरिटी गार्ड के साथ-साथ छात्रों पर भी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।


वहीं, छात्र-छात्राएं परिसर में अनावश्यक रूप से समूह बनाकर नहीं बैठ सकेंगे। बाहरी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक रहेगी। ऐसे में छात्रों को नियमित अपने परिचय पत्र लाने होंगे। उधर, लखनऊ विश्वविद्यालय के इस सत्र से नो व्हीकल जोन बनाने की तैयारी है। चीफ प्रॉक्टर प्रो. राकेश द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय में स्वच्छता व सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन








छात्र यहां खड़े कर सकेंगे अपने वाहन

छात्र अपने वाहन निर्धारित स्टैंड गेट संख्या एक पर खड़े कर सकेंगे। परीक्षा विभाग के पीछे, विवेकानंद द्वार संख्या तीन पर गाड़ी खड़ी कर सकते हैं। इसके साथ ही दाहिनी ओर द्वार संख्या चार के पास दो पहिया वाहन और विवेकानंद द्वार के बायीं ओर द्वार संख्या दो पर चार पहिया वाहन और द्वार संख्या सात पर अपना वाहन खड़ा करने के बाद ही शैक्षणिक परिसर में पैदल प्रवेश करेंगे।





नई गाइडलाइन का करना होगा पालन

विश्वविद्यालय का वातावरण बेहतर बनाने के लिए सभी को नई गाइडलाइन का पालन करना होगा। छात्रों के साथ-साथ कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को भी ध्यान रखने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन

-डॉ. दुर्गेश श्रीवास्तव, प्रवक्ता लविवि
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें