फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: अग्रिम आदेश तक रिलीविंग मिलने से पढ़ाई में बाधा

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजधानी के सरकारी विद्यालयों में तैनात शिक्षकों की बीएलओ पद पर लगी ड्यूटी से करीब 40 हजार बच्चों की सप्ताह में दो दिन पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उप जिलाधिकारी की ओर से जारी आदेश में स्पष्ट है कि निर्वाचन काम के नाम पर जिन शिक्षकों की ड्यूटी लगी है उनकी किसी भी तरह से उपस्थित नहीं ली जाएगी और अग्रिम आदेश तक सप्ताह में दो दिन स्कूल नहीं आएंगे। इस आदेश की कॉपी प्रधानाध्यापकों को भी नहीं दी जाती है। वहीं, शिक्षक शिक्षण कार्य के उपरांत ही बीएलओ का काम करने का आदेश देते रहते हैं लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। नाम न छापे जाने की शर्त पर खंड शिक्षा अधिकारी बताते हैं कई बार ऐसी स्थिति आती है कि स्कूल शिक्षकविहीन हो जाते हैं और बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होती है।
विज्ञापन




क्या कहते हैं प्रधानाध्यापक

प्रधानाध्यापक कहते हैं कि एसडीएम स्तर से जारी आदेश में अग्रिम आदेश तक रिलीविंग मिलने का नियम नहीं होना चाहिए। जिस दिन काम हो उस दिन दो से तीन घंटे शिक्षण कार्य के बाद ही बीएलओ कार्य में शिक्षकों को लगाया जाना चाहिए।



खबर छपने के बाद सामने आने लगे आदेश

शिक्षकों के बीएलओ ड्यूटी से जुड़ी जब अमर उजाला में खबर छपी तो दूसरे दिन स्पष्ट हो सका कि जिले स्तर पर नहीं ब्लॉक स्तर पर एसडीएम की ओर से अग्रिम आदेश तक शिक्षकों के लिए आदेश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन




कोट.........

कोई भी शिक्षक पढ़ाई के दौरान बीएलओ का कार्य नहीं करेगा। पहले शिक्षण कार्य करेगा उसके बाद बीएलओ का काम करना होगा।

आकाश सिंह उप जिलाधिकारी मोहनलालगंज



कोट.........

स्पष्ट आदेश न होने से फायदा उठाते हैं शिक्षक

बीएलओ ड्यूटी पर शिक्षकों के जाने के बाद कोई अन्य शिक्षक अवकाश पर चला जाए तो पढ़ाई पूरी तरह ठप हो जाती है। यही स्थित पूरे प्रदेश की है। आदेश में स्पष्ट होना चाहिए कि शिक्षक शिक्षण कार्य के बाद बीएलओ की ड्यूटी करेंगे।
विज्ञापन


.विनय सिंह- प्रदेश अध्यक्ष- प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षित स्नातक एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें