फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बीबीएयू में विद्यार्थियों को मिलेगा नया काउंसलर

Sun, 28 Dec 2025 02:57 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर केंद्रीय विश्वविद्यालय (बीबीएयू) में परामर्श केंद्र पर काउंसलर की भर्ती की जाएगी। इच्छुक उम्मीदवार की योग्यता मनोविज्ञान विषय में स्नातकोत्तर डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सरकारी या निजी शिक्षण संस्थानों व गैर-सरकारी संगठनों में काम करने का दो वर्ष का अनुभव हो। चयनित को गेस्ट फैकल्टी के लिए निर्धारित मानदेय की दर से प्रति सत्र के हिसाब से भुगतान किया जाएगा। एक सत्र 90 मिनट का है। प्रति सत्र 1500 रुपये का भुगतान होगा। कार्यकाल नियुक्ति पत्र जारी होने की तारीख से एक वर्ष का होगा। उम्मीदवार की ओर से दी गई जानकारी झूठी पाई जाती है तो नियुक्ति समाप्त कर दी जाएगी। दो जनवरी तक आवेदन लिए जाएंगे। बता दें कि अभी विश्वविद्यालय के परामर्श केंद्र पर एक काउंसलर की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें