श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को महारास लीला का प्रसंग सुनाया
लखनऊ। रामदास स्थित शिव श्याम मंदिर परिसर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को महारास लीला का प्रसंग सुनाया। आचार्य विष्णुशरण महाराज ने कहा कि गोपियों को उनके अच्छे कर्मों की वजह से भगवान के साथ महारास करने का अवसर मिला था। अच्छे कर्म करना पूजा करने के समान है। प्रेम लोगों को आपस में जोड़कर रखता है। शिव श्याम मंदिर समिति की ओर से यह आयोजन कराया जा रहा है। राजेंद्र कुमार पांडे, विजेंद्र अग्रवाल, सतीश अग्रवाल, मोहन अग्रवाल, जवाहर लाल, बृजमोहन अग्रवाल आदि लोग मुख्य रूप से मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को महारास लीला का प्रसंग सुनाया
श्रीमद्भागवत कथा में शनिवार को महारास लीला का प्रसंग सुनाया