फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: ऊर्जा संरक्षण की मुहिम में रंग भरेंगे विद्यार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन


लखनऊ। माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए राष्ट्रीय पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें कक्षा पांच से सात और कक्षा आठ से 10 तक के विद्यार्थी दो समूहों में शामिल होंगे। राज्य स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विजेता समूह को 50 हजार रुपये, जबकि राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने वाले समूह को एक लाख रुपये, लैपटॉप और स्वर्ण पदक देकर सम्मानित किया जाएगा। इस बार प्रतियोगिता की थीम ऊर्जा संरक्षण रखी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ. प्रदीप कुमार सिंह ने मंडल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों को सभी माध्यमिक विद्यालयों में प्रतियोगिता आयोजित कराने के निर्देश दिए हैं।


दो विषयों पर बनानी होगी पेंटिंग

प्रतियोगिता के लिए दो विषय निर्धारित किए गए हैं। इनमें स्कूल और घर में ऊर्जा बचाएं दूसरा ऊर्जा संरक्षण ही ऊर्जा सुरक्षा की कुंजी है शामिल हैं। विद्यालयों में दो घंटे का चित्रकला सत्र आयोजित होगा। जिला स्तर पर चयन के लिए हर विद्यालय दोनों समूहों से दो-दो श्रेष्ठ पेंटिंग का चयन कर 25 अक्तूबर तक राज्य के नोडल अधिकारी को भेजेंगे।
विज्ञापन



14 से 21 नवंबर के बीच राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

राज्य स्तरीय प्रतियोगिता 14 से 21 नवंबर के बीच दो घंटे की ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग के रूप में आयोजित होगी। इसमें प्रथम पुरस्कार 50 हजार, द्वितीय 30 हजार और तृतीय पुरस्कार 20 हजार रुपये है। इसके अलावा 7,500 रुपये के 10 प्रशंसा पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता 11 दिसंबर को

राष्ट्रीय स्तर पर ढाई घंटे की ऑन-द-स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता 11 दिसंबर को दिल्ली में होगी। इसमें राज्य और केंद्रशासित प्रदेशों की प्रतियोगिताओं के प्रत्येक समूह के शीर्ष तीन विजेता हिस्सा लेंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम पुरस्कार एक लाख रुपये, लैपटॉप और स्वर्ण पदक, द्वितीय पुरस्कार 50 हजार रुपये, लैपटॉप और रजत पदक तथा तृतीय पुरस्कार 30 हजार रुपये, लैपटॉप और कांस्य पदक है। इसके अलावा 15-15 हजार रुपये और टैबलेट के साथ 10 प्रशंसा पुरस्कार दिए जाएंगे। पुरस्कार वितरण 14 दिसंबर को राष्ट्रीय ऊर्जा संरक्षण दिवस पर होगा।



इसमें सभी बच्चों को जुड़ना चाहिए। ये प्रतियोगिता बच्चों को राष्ट्रीय पटल पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अच्छा अवसर देती है।

डॉ. दिनेश कुमार मंडलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें