फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: आईटीआई से प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थी बनाएंगे इलेक्ट्रिक कार, आज लगेगा रोजगार मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। राजकीय और निजी प्रौद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) से प्रशिक्षण ले चुके विद्यार्थी अब इलेक्ट्रिक कार बनाएंगे। मारुति कंपनी इसके लिए करीब 25 हजार रुपये महीने का वेतन भी देगी। अलीगंज स्थित राजकीय आईटीआई में बुधवार को प्रस्तावित रोजगार मेले में विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा।
विज्ञापन


आईटीआई के प्लेसमेंट अधिकारी एमए खान ने बताया कि मारुति सुजुकी कंपनी अहमदाबाद प्लांट के लिए ट्रेनी के करीब 500 पदों पर भर्ती लेने जा रही है। इलेक्ट्रिशियन, इलेक्ट्रॉनिक्स, डीजल मशीन, मशीन मोटर वाहन व अन्य ट्रेड से प्रशिक्षण लेने वाले आईटीआई के विद्यार्थियों के लिए यह सुनहरा अवसर है। इच्छुक अभ्यर्थी www.justjob.com वेबसाइट के जरिये आवेदन कर रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। प्रतिभाग करने वाले विद्यार्थियों की उम्र 26 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। रोजगार मेले में केवल पुरुषों का चयन होगा।

उन्होंने बताया कि कंपनी की ओर से पहले विद्यार्थियों की परीक्षा ली जाएगी। साक्षात्कार में चयन होने के बाद दस्तावेज की होगी और उसके बाद नियुक्ति पत्र दिया जाएगा। चयन होने पर कंपनी की तरफ से करीब 25 हजार महीने का वेतन, दोपहर का खाना, ड्रेस, जूते व अन्य जरूरी सुविधाएं दी जाएंगी। इच्छुक अभ्यर्थी आईटीआई परिसर में बुधवार को सुबह 10 बजे अपने दस्तावेज के साथ शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें