लखनऊ। एकेटीयू में शुक्रवार को पीएमश्री राजकीय इंटर कॉलेज मिल्कीपुर, अयोध्या के छात्रों का दल सेंटर फॉर एडवांस्ड स्टडीज की प्रयोगशाला देखने पहुंचा। डीन एकेडमिक्स डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने गूगल कोडिंग लैब, रोबोटिक्स व आइडिया लैब आदि के बारे में जानकारी दी। इस दौरान छात्र काफी उत्साहित दिखे।