लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में शुक्रवार को ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट विभाग द्वारा कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया। एड्रोसोनिक कंसल्टेंसी प्रा. लि. ने सॉफ्टवेयर इंजीनियर व असिस्टेंट सॉफ्टवेयर इंजीनियर पद के लिए जीडी व पर्सनल राउंड का आयोजन किया। इसमें बीटेक सीएस व आईटी के 127 छात्रों ने हिस्सा लिया। ड्राइव का नेतृत्व डीन ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट प्रो. अरुणिमा वर्मा ने किया।