लखनऊ। ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने सोमवार को मूलभूत सुविधाओं की मांग को लेकर धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने कुलपति कार्यालय तक मार्च निकाला। कुलपति के अनुपस्थित होने पर प्रोफेसर नीरज शुक्ला को ज्ञापन सौंपा। धरने पर बैठे विद्यार्थियों ने कहा कि विवि के शौचालयों की नियमित सफाई नहीं होती। शुद्ध पेयजल भी नहीं मिल पा रहा है। परिसर में आवारा कुत्ते टहलते रहते हैं। चेतावनी दी कि यदि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो वे फिर प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में अर्णव कुमार सिंह, शशिकांत यादव, साद खान सहित कई विद्यार्थी उपस्थित रहे।