फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: खाने में कीड़ा निकलने पर छात्राओं ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विवि के नवीन परिसर में छात्राओं ने शुक्रवार को खाने में कीड़ा निकलने पर प्रदर्शन किया। ये सभी छात्राएं अंबेडकर छात्रावास की अंतःवासी थीं। छात्राओं ने विवि प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी भी की। उन्होंने आरोप लगाया कि छात्रावास की मेस में लगातार गुणवत्ता हीन खाना परोसा जा रहा है। शिकायत के बाद भी संज्ञान नहीं लिया जा रहा है। हालांकि, समझाने पर छात्राओं ने धरना खत्म कर लिया। प्रवक्ता प्रो. दुर्गेश श्रीवास्तव का कहना है कि छात्राओं की समस्या संज्ञान में आई है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें