कार्यक्रम में प्रस्तुति देते गायक।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान में शुक्रवार को हिंदी के मूर्धन्य विद्वानों अयोध्या सिंह उपाध्याय ‘हरिऔध’, आचार्य चंद्रबली पांडेय, माखनलाल चतुर्वेदी और राहुल सांकृत्यायन की स्मृति में समारोह के तहत एक दिवसीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया। निराला सभागार में हुए आयोजन की शुरुआत रत्ना शुक्ला की वाणी वंदना से हुई। रवींद्र नाथ तिवारी ने हरिऔध के रचना संसार पर प्रकाश डाला।