फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: 15वें दिन भी जारी रहा छात्रों का धरना

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों का बेमियादी धरना लगातार 15वें दिन भी जारी रहा। फीस वृद्धि को लेकर प्रदर्शन करने वाले छात्रों के निष्कासन के विरोध में मंगलवार को भी छात्र विवि परिसर में जुटे। इस दौरान कांग्रेस नेता विश्वविजय सिंह और समाजवादी पार्टी महिला सभा की अध्यक्ष सीमा राजभर भी विश्वविद्यालय पहुंचीं। उन्होंने बेमियादी धरना दे रहे छात्रों को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि अन्याय के विरुद्ध इस लड़ाई में हम पीड़ित छात्रों के साथ हैं। सीमा राजभर ने कुलपति से मिलने की कोशिश भी की लेकिन वार्ता नहीं हो सकी। राजभर ने कहा, यदि कुलपति हमारी बात नहीं सुनेंगे, तो हम सभी अभिभावकों के साथ मिलकर उनका घेराव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें