फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कस्तूरबा स्कूल में पकौड़ी खाकर छह छात्राएं बीमार

Tue, 07 May 2024 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
बछरावां (रायबरेली)। ब्लॉक क्षेत्र स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका स्कूल में मंगलवार को अचानक छह छात्राएं बीमार हो गईं। नाश्ते में पकौड़ी खाने के बाद उन्हें उल्टियां शुरू हो गईं। आननफानन में छात्राओं को सीएचसी ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंगलवार को कस्तूरबा स्कूल में अपराह्न दो बजे छात्राओं को नाश्ते में पकौड़ी खाने के लिए दी गई। पकौड़ी खाने के बाद आकांक्षा, शशि, मोनी, अमोली समेत छह छात्राओं का अचानक जी मिचलाने लगा। उल्टियां शुरू हो गईं। वार्डन ने सभी छात्राओं को एंबुलेंस से सीएचसी पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को घर भेज दिया गया।
बछरावां सीएचसी के चिकित्सक डॉ. प्रभात मिश्रा ने बताया कि छह छात्राएं सीएचसी आई थीं। उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। छात्राओं को डिहाईड्रेशन की समस्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें