फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: बेहतर कल के लिए परीक्षार्थियों ने दिखाया उत्साह

Mon, 10 Nov 2025 02:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
राजधानी के दो केंद्रों पर हुई अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा।
विज्ञापन
लखनऊ। हमारा कल बेहतर हो और आगे की पढ़ाई जारी रहे ताकि हम अपने सपने साकार कर सकें। इसी उम्मीद के साथ रविवार को राजधानी के दो परीक्षा केंद्रों पर भारी संख्या में परीक्षार्थी अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 में शामिल हुए। परीक्षा का आयोजन सुबह 11 बजे से होना था लेकिन परीक्षार्थी सुबह सात बजे से ही केंद्रों पर पहुंच गए।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा-2025 का आयोजन लखनऊ में सीतापुर रोड स्थित सेंट जोसेफ स्कूल और पारा स्थित अवध कॉलेजिएट में किया गया। परीक्षा देने लखनऊ के साथ ही हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, सीतापुर सहित कई पड़ोसी जनपद के विद्यार्थी पहुंचे। अवध कॉलेजिएट स्थित परीक्षा केंद्र पर पंजीकृत 598 विद्यार्थियों में से 222 ने परीक्षा दी। सेंट जोसेफ स्कूल सीतापुर रोड केंद्र पर पंजीकृत 1114 परीक्षार्थियों में से 363 ने परीक्षा दी।
परीक्षार्थियों का कहना था कि आगे की पढ़ाई के लिए यह छात्रवृत्ति बेहद मददगार साबित हो सकती है। इसके आयोजन में सेंट जोसेफ स्कूल के चेयरमैन अनिल अग्रवाल के साथ ही शिक्षक प्रिया सिंह, मुदित अग्रवाल, मनीष सिंह, अविरल आनंद, हिमानी मुखी, नीलू गुप्ता, लता लोहानी, अमिता सिंह, पल्लवी, समरीन, रितु ने अहम योगदान दिया। इसी तरह अवध कॉलेजिएट परीक्षा केंद्र पर विद्यालय के प्रबंधक सर्वजीत सिंह, निदेशक जतिंदर वालिया, प्रधानाचार्या देबजानी मुखर्जी के साथ ही तजिंदर कौर, संजू सिंह और अमित कुमार मिश्र ने सहयोग किया।
विज्ञापन

बच्चों को मिलेगी नई दिशा

अमर उजाला फाउंडेशन की ये मुहिम सराहनीय है। इस पहल से विद्यार्थियों की पढ़ाई की राह आसान हो सकेगी। जो परीक्षार्थी सफल होंगे वह अगले वर्ष के बच्चों के लिए प्रेरणास्रोत बनेंगे। इस तरह के प्रयास किसी भी मेधावी के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
- अनिल अग्रवाल, चेयरमैन, सेंट जोसेफ स्कूल

-
विद्यार्थियों के साकार होंगे सपने

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित छात्रवृत्ति परीक्षा में सफल विद्यार्थियों को पढ़ाई में मदद मिलेगी। परीक्षार्थियों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। यही कहना चाहता हूं कि किसी भी परीक्षा में यदि हम असफल भी होते हैं तो इसका मलाल नहीं होना चाहिए।
- सर्वजीत सिंह, प्रबंधक, अवध कॉलेजिएट स्कूल

परीक्षा से भविष्य में भी मदद मिलेगी

अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति परीक्षा में सफलता मिले या न मिले लेकिन ज्ञान का विकास जरूर हुआ है। इससे अन्य परीक्षा की तैयारियों का भी अंदाजा लगा है कि किसी परीक्षा के लिए कितनी तैयारी करनी है। आज की परीक्षा से भविष्य में भी मदद मिलेगी। - सोनू अग्रहरि, अमेठी

पिता का देहांत हो गया है। घर में आर्थिक तंगी है। इस परीक्षा से उम्मीद बहुत है। सफलता मिलेगी तो कम से कम आगे की पढ़ाई आसान होगी। किताबें ले सकूंगा, फीस भर सकूंगा और घर के काम में भी मदद मिलेगी। सवाल अच्छे थे और परीक्षा थी ठीक हुई है। - सुमित, उन्नाव

आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए अतुल माहेश्वरी छात्रवृत्ति योजना लाभकारी है। परीक्षा अच्छी हुई है। सफलता मिलेगी तो कम से कम आर्थिक सहायता मिलेगी। परीक्षा देकर ऐसा लगा कि किसी नौकरी के लिए परीक्षा दे रहा हूं। - आयुष पांडेय, लखनऊ

मेरे घर अखबार आता है और मैं इसे नियमित रूप से पढ़ती हूं। प्रतियोगी परीक्षा में ज्यादातर सवाल अखबार से ही पूछे गए थे। पेपर अच्छा हुआ है। कम से कम 75 से 80 प्रश्न सही होने चाहिए। उम्मीद है कि इस परीक्षा में सफलता जरूरत मिलेगी। - प्रीति देवी, लखीमपुर

तीन वर्ष पहले पिता का देहांत हो गया था। घरवालों के पास इतने पैसे नहीं कि आगे की पढ़ाई हो सके। इस बार हाईस्कूल की परीक्षा है। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी तो कम से कम आर्थिक मजबूती मिलेगी। इस परीक्षा से उम्मीद बहुत है। - जाह्नवी श्रीवास्तव, सीतापुर

इस परीक्षा के लिए करीब पांच महीने से तैयारी कर रही थी। परीक्षा अच्छी हुई है। सफलता मिली तो आगे की पढ़ाई आसान होगी और इंटरमीडिएट के साथ ही आगे की राह आसान होगी। - संतोषी, सीतापुर

Next
AU ऐप में पढ़ें