पांच सौ मीटर का तिरंगा लेकर निकले छात्र
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल प्राविधिक विश्वविद्यालय (एकेटीयू) में शुक्रवार को हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा यात्रा परिसर से निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ मुख्य भवन से हुआ। इस दौरान करीब 500 मीटर लंबे तिरंगा लेकर छात्र एकेटीयू चौराहा से होते हुए भवानी चौराहा, नीता बहादुर चौक से फिर से परिसर पहुंचे। यात्रा का शुभारंभ कुलसचिव रीना सिंह, वित्त अधिकारी केशव सिंह, परीक्षा नियंत्रक प्रो. दीपक नगरिया, कुलपति प्रो. जेपी पांडेय की पत्नी सरोज पांडेय, अधिष्ठाता छात्र कल्याण प्रो. ओपी सिंह, एसोसिएट डीन इनोवेशन डॉ. अनुज कुमार शर्मा ने किया।
पांच सौ मीटर का तिरंगा लेकर निकले छात्र