लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय ने परास्नातक प्रवेश सत्र 2026-27 के तहत एमए मनोविज्ञान पाठ्यक्रम के लिए ऑनलाइन काउंसिलिंग का पहला सीट आवंटन परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिया। प्रवेश समन्वयक प्रो. अनित्य गौरव ने बताया कि उपलब्ध सीटों के सापेक्ष मेरिट के आधार पर अभ्यर्थियों को सीटें आवंटित की गई हैं। ऑनलाइन काउंसिलिंग में शामिल अभ्यर्थी अपने एप्लीकेशन फॉर्म नंबर के माध्यम से आधिकारिक पोर्टल lkouniv.ac.in पर परिणाम देख सकते हैं। प्रवेश सुरक्षित करने के लिए 15 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक ऑनलाइन सीट कन्फर्मेशन फीस जमा करनी होगी।