भाषा विश्वविद्यालय व अवध इन्क्यूबेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इनोवेशन हैकाथॉन में विद्यार्थियों
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विश्वविद्यालय व अवध इन्क्यूबेशन फाउंडेशन की ओर से आयोजित इनोवेशन हैकाथॉन में विद्यार्थियों को अभिनव विचारों के साथ स्टार्ट-अप व इनोवेशन की नई जानकारी दी गई। कार्यक्रम की शुरुआत प्रो. सैयद हैदर अली ने की। इस दौरान अमेरिकन चैंबर ऑफ कॉमर्स के चेयरमैन मुकेश बहादुर सिंह ने कहा कि आज के युवा केवल नौकरी खोजने वाले नहीं, बल्कि अवसर सृजित करने वाले बनने की क्षमता रखते हैं। ऐसे हैकाथॉन नवाचार को वास्तविक प्रभाव में बदलने का सशक्त माध्यम हैं। अंत में कुलपति प्रो. अजय तनेजा ने भी विचार रखे।