फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow University: हॉस्टल के लिए अतिरिक्त शुल्क मांगने के विरोध में धरने पर बैठे छात्र

Mon, 25 Jul 2022 01:29 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों से मेस का अतिरिक्त 3000-4000 हजार रुपये मांगे जा रहे हैं। इससे छात्र आंदोलित हो गए और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
प्रदर्शन करते छात्र। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लखनऊ विश्वविद्यालय में नैक टीम के जाते ही छात्रों का आक्रोश फूट पड़ा। महमूदाबाद छात्रावास के छात्रों ने अतिरिक्त शुल्क लिए जाने का विरोध करते हुए डीएसडब्ल्यू कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया।

विज्ञापन


छात्रों का कहना है कि प्रवेश के समय उनसे पूरा शुल्क लिया गया। मेस का भी चार्ज दो पार्ट में लिया गया लेकिन अब उनसे एक महीने का मेस शुल्क अतिरिक्त 3000-4000 हजार रुपये मांगा जा रहा है।

छात्रों का यह कहना है कि विश्वविद्यालय में परीक्षा प्रशासन की वजह से देर हुई है। इसमें छात्रों का क्या कसूर है। अतिरिक्त शुल्क उनके ऊपर क्यों थोपा जा रहा है। विवि प्रशासन ने छात्रों को बुलाकर वार्ता करने का प्रयास किया लेकिन छात्र नहीं माने।
विज्ञापन


विश्विद्यालय प्रशासन का कहना है कि बिना शुल्क के मेस कैसे चलेगी। छात्रों की ही मांग पर परीक्षा तिथि बढ़ाई गई है। उन्होंने ही कहा था कि कोर्स पूरा नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें