फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UGC: यूजीसी के नए सर्कुलर को लेकर छात्रों में भारी नाराजगी, बोले- इससे भेदभाव खत्म होने की जगह विभाजन बढ़ेगा

Tue, 27 Jan 2026 01:13 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए लाए गए यूजीसी के नए कानूनों का लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने जबरदस्त विरोध किया और कहा कि ये कानून विद्यार्थियों को आपस में लड़ाने के लिए लाया गया है।
विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के लिए लाए गए यूजीसी के नए कानूनों का जबरदस्त विरोध हो रहा है। मंगलवार को लखनऊ विश्वविद्यालय में छात्रों ने जमकर प्रदर्शन किया और नाराजगी जाहिर की। छात्रों ने विश्वविद्यालय के गेट नंबर एक के पास प्रदर्शन किया और यूजीसी से कानून वापस लेने की मांग की।

विज्ञापन


इस दौरान आक्रोशित छात्रों ने कहा कि सरकार विद्यार्थियों को आपस में लड़ाने के लिए ये कानून लेकर आई है। इससे भेदभाव समाप्त नहीं होगा बल्कि छात्रों में आपस में टकराव होगा।

हालांकि सरकार ने कहा कि इन बदलावों का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में अधिक निष्पक्षता और जवाबदेही लाना है, लेकिन कई आलोचकों को आशंका है कि इससे सामाजिक विभाजन और गहरा सकता है और विश्वविद्यालय परिसरों में नई चुनौतियां पैदा हो सकती हैं।
विज्ञापन


कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में जाति आधारित भेदभाव को रोकने के लिए लागू किए गए नए नियमों के तहत, यूजीसी ने संस्थानों को शिकायतों, विशेष रूप से अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अन्य पिछड़ा वर्ग के छात्रों की शिकायतों को संबोधित करने के लिए विशेष समितियां, हेल्पलाइन और निगरानी दल गठित करने को कहा है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें