फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा की तस्वीर एडिट कर की वायरल

विज्ञापन
छात्रा की तस्वीर एडिट कर की वायरल
विज्ञापन
लखनऊ। बख्शी का तालाब इलाके में निजी कॉलेज की 11वीं की छात्रा की तस्वीर एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल करने और रास्ते में रोककर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। इटौंजा निवासी छात्रा के पिता ने 29 अक्तूबर को दो सगे भाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह के मुताबिक, छात्रा के पिता का आरोप है कि बेटी के साथ एक छात्र भी कॉलेज में पढ़ता है। आरोपी छात्र का बड़ा भाई भी इसी कॉलेज में पढ़ता था, जिसे कॉलेज प्रबंधन ने वर्ष 2024 में निष्कासित कर दिया था। पूर्व छात्र ने उनकी बेटी से इंस्टाग्राम पर बातचीत की थी। इसके बाद उसने छात्रा की फोटो एडिट कर ली और अपने छोटे भाई के जरिये व्हाट्सएप पर कॉलेज के कई छात्र-छात्राओं के मोबाइल पर वायरल कर दिया।
आरोप है कि 10 अक्तूबर को छात्रा कॉलेज से घर लौट रही थी, तभी पूर्व छात्र ने रास्ते में उसे रोक लिया। धमकी दी कि अगर बात नहीं मानेगी तो उसे बदनाम करने के साथ जान से मार देगा। कॉलेज में पढ़ने वाले अपने भाई-बहन को भी मारने की धमकी दी। इससे छात्रा डर गई और उसकी तबीयत बिगड़ गई।
विज्ञापन

परिजनों ने उसे बीकेटी स्थित रामसागर मिश्र अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान छात्रा ने डॉक्टर को पूरी घटना बताई। इसके बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें