फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी से पीटते हैं प्रिंसिपल, छात्र गए भूख हड़ताल पर

Mon, 31 Aug 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राचार्य और अध्यापक की पिटाई से नाराज नवोदय विद्यालय के छात्रों ने रविवार को भूख हड़ताल कर दी। उनका आरोप है कि शिक्षक गाली देकर बात करते हैं। प्राचार्य दफ्तर में बुलाकर हॉकी से पीटते हैं।
विज्ञापन


एसडीएम के समझाने के बाद भी देर शाम तक बच्चों ने भोजन नहीं किया। छात्र प्राचार्य व अंग्रेजी अध्यापक के स्थानान्तरण व कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

नवोदय विद्यालय संभारपुरवा में रविवार को छात्र अचानक छात्र भूख हड़ताल पर चले गए। भूख हड़ताल करने वाले बच्चे कक्षा छह से आठ तक के छात्र हैं। डीएम के आदेश पर पहुंचे एसडीएम भिनगा श्रीराम सचान के सामने छात्रों ने जो दास्तां बयां की वह दिल दहलाने वाली है।

छात्र सरवर आलम खां, मेहताब आलम व रोहित सहित सभी का आरोप था कि गलती हो या न हो, प्राचार्य द्वारा उनको कार्यालय में बुलाकर हॉकी से पीटा जाता है।
विज्ञापन

अध्यापक से प्रश्न पूछने पर होती है पिटाई

अंग्रेजी अध्यापक एके मौर्या से कक्षा में प्रश्न पूछने पर पिटाई की जाती है। प्राचार्य व अध्यापक अक्सर गाली देकर बात करते हैं। हास्टल में भी उनको पीटा जाता है।

एसडीएम के समझाने के बाद भी छात्र देर शाम तक भूख हड़ताल पर ही रहे। छात्रों के उग्र तेवर देख एसडीएम ने भूख हड़ताल करने वाले छात्रों को अवकाश पर घर भेजने को कहा है ताकि भूख हड़ताल खत्म हो सके।

डीएम को दी जानकारी
प्राचार्य संत सिंह का कहना है कि छात्र किसी बात को लेकर नाराज है, इसीलिए भूख हड़ताल पर है। बच्चों से एसडीएम बात कर रहे हैं।

एसडीएम श्रीराम सचान ने बताया कि बच्चों की नाराजगी की जानकारी डीएम को दे दी है। डीएम के आदेश के बाद जो बच्चे घर जाना चाहें, उन्हें अवकाश दिया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें