फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: अंबेडकरनगर में प्राइमरी स्कूल के 48 बच्चे पहुंचे अस्पताल, हड़कंप

Tue, 21 Mar 2017 07:32 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 4
स्कूल के बाहर जुटी भीड़
यूपी के अंबेडकरनगर में एक प्राथमिक स्कूल में बच्चों की हालत अचानक ब‌िगड़ गई। सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बताया जा रहा है क‌ि किसी भी बच्चे ने एमडीएम नहीं खाया था। देखते ही देखते 48 बच्चे खुजली और दर्द से परेशान हो गए। वहीं छह बच्चे बेहोश हो गए। मौके पर पहुंची सखारी पुलिस ने छानबीन की। इस पर पता चला कि विद्यालय के बाहर जंगली जहरीले पौधे केवाच को पॉलीथिन में भरकर फेंका गया था। हवा के साथ उसी पौधे के अंश विद्यालय परिसर में पहुंचने से बच्चों की हालत बिगड़ी थी।
विज्ञापन

2 of 4
अस्पताल में बच्चे
घटना बसखारी थाना क्षेत्र के उच्च प्राथ‌म‌िक व‌िद्यालय दुर्गीपुर फैजुल्लाहपुर की है। यहां करीब 27 बच्चों ने की तबीयत अचानक ब‌िगड़ गई। कुछ बच्चे अचेत होने लगे वहीं खुजली और बेचैनी की श‌िकायत करके बच्चों ने रोना च‌िल्लाना शुरू कर द‌िया। धीरे-धीरे 48 बच्चे अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन

3 of 4
अस्पताल में बच्चे
देखते ही देखते वहां भीड़ इकट्ठी हो गई। बच्चों की हालत गंभीर देखकर एबंलेंस बुलाई गई और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन

4 of 4
पुल‌िस
घटना की जानकारी म‌िलते ही पुल‌िस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। बच्चों के घरवाले भी मौके पर पहुंचे। ज्यादा प्रभाव‌ित बच्चों को अस्पताल में रोका गया वहीं बाकी बच्चों को प्राथम‌िक  उपचार के बाद वापस भेज ‌द‌िया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें