फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो की मौत के बाद छात्रों ने जमकर किया उपद्रव

Thu, 15 Oct 2015 09:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
फैजाबाद रोड पर बीबीडी कॉलेज के सामने रात करीब 10.45 बजे सड़क पार कर रहे बाइक सवार चिनहट के उत्तर धौना गांव के रहने वाले पिता-पुत्र को कारों से भरे ट्रेलर ने टक्कर मार दी। टक्कर से सड़क पर जा गिरे श्रीराम शर्मा और उनके बेटे रवि उर्फ शिवम को ट्रेलर कुचलता हुआ निकल गया। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। इससे गुस्साए छात्रों ने हुंडई कंपनी की कारें ले जा रहे दो ट्रेलर फूंक दिए।
विज्ञापन


गोरखपुर की रोडवेज बस के साथ ही दो दर्जन से ज्यादा ट्रक व अन्य वाहनों में तोड़फोड़ की। कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची लेकिन तब तक हालात बेकाबू हो गए। गुस्साए छात्रों ने सड़क जाम कर दी। पुलिस ने लाठीचार्ज किया तो जवाब में छात्रों ने पत्थर चलाए।

लाठीचार्ज से तितर-बितर छात्र बीबीडी के सामने गोयल हॉस्टल की छत पर चढ़ गए और वहां से पथराव शुरू कर दिया। करीब डेढ़ घंटे बाद हालात काबू किए जा सके। रात करीब 12.30 बजे पुलिस ने हॉस्टलों में छात्रों की धरपकड़ शुरू की।
विज्ञापन


जयपुरिया में कारपेंटर श्रीराम शर्मा बेटे के साथ देर रात घर लौट रहे थे। पर, रोड क्रॉस करने के दौरान वे ट्रेलर की चपेट में आ गए। हादसे को लेकर गुस्साए छात्रों ने ट्रेलर में तोड़फोड़ के बाद  आग लगा दी। पीछे आ रहे दूसरे ट्रेलर पर भी गुस्सा उतारा और उसे भी आग के हवाले कर दिया।

ट्रेलर के ड्राइवर-कंडक्टर को बुरी तरह से पीटा। भीड़ में शामिल लोगों ने दोनों को बचाया। इसपर छात्रों ने पूरी सड़क पर कब्जा करके पथराव शुरू कर दिया। सवारियों से भरी गोरखपुर की रोडवेज बस पर पत्थर चलाए। ड्राइवर-कंडक्टर को जमकर पीटा। पथराव में बस में बैठी महिलाओं-बच्चों सहित अन्य सवारियों को चोटें आईं।
विज्ञापन

थानों की फोर्स पहुंची और कर दिया लाठीचार्ज

इसी बीच सूचना पाकर चिनहट, गोमतीनगर, विभूतिखंड, गुडंबा सहित अन्य थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। एएसपी ट्रांस गोमती मनीराम यादव, सीओ गोमतीनगर सत्यसेन यादव भी आ गए। लाठीचार्ज कर छात्रों को सड़क से हटाया गया तो वह गोयल हॉस्टल की छत पर एकत्रित होकर पत्थर चलाने लगे। पुलिस ने किसी तरह दोनों शव हटवाकर लोहिया अस्पताल की मार्च्युरी भेजे। इसके बाद छात्रों का आक्रोश थमा।

40 मिनट बाद पहुंची फायर ब्रिगेड
एएसपी ट्रांस गोमती ने मौके पर पहुंचते ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पर, फायर ब्रिगेड की गाड़ी करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंची। तब तक दोनों कंटेनर और उनके भीतर रखीं कारें पूरी तरह से स्वाहा हो चुकी थीं।

30-40 पुलिसकर्मी 1500 से ज्यादा छात्र
चुनाव ड्यूटी के चलते ज्यादातर थाना-चौकी के खाली होने का असर बुधवार रात हादसे के दौरान नजर आया। मौके पर आधा दर्जन से अधिक थानों से मात्र 30 से 40 पुलिसकर्मी ही थे जबकि छात्रों की संख्या 1500 के आसपास थी।

छात्रों का आक्रोश देखकर पहले तो पुलिसकर्मियों की आगे बढ़ने और आगजनी व पथराव रोकने की हिम्मत नहीं हुई। एएसपी ट्रांस गोमती मौके पर पहुंचे, तब फोर्स आगे बढ़ी और लाठीचार्ज कर छात्रों को खदेड़ा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें