फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: तबला वादन की कार्यशाला में विद्यार्थियों ने सीखी बारीकियां

Fri, 14 Nov 2025 02:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय तबला वादन कार्यशाला के दूसरे दिन बृहस्पतिव
विज्ञापन
लखनऊ। भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय तबला वादन कार्यशाला के दूसरे दिन बृहस्पतिवार को विद्यार्थियों ने वादन की बारीकियां सीखीं। तबला वादक और कलाकार शेख इब्राहिम ने विद्यार्थियों को पंजाब घराने की परंपरा, इतिहास और विशेषताओं की जानकारी दी। तबले के कायदे, बोलों और उनके अभ्यास की बारीकियों को समझाया। तबला वादन में सिर्फ पुरुषों को ही नहीं, बल्कि महिलाओं को भी अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिए। तालवाद्य विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार मिश्र, सारंग पांडेय, देवानंद पांडेय, उस्ताद इल्मास हुसैन खां, रईस खां एवं वाहिद खां सहित अनेक शिक्षक, शोधार्थी और विद्यार्थी उपस्थित रहे।

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय तबला वादन कार्यशाला के दूसरे दिन बृहस्पतिव

भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय में चल रही तीन दिवसीय तबला वादन कार्यशाला के दूसरे दिन बृहस्पतिव

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें