सीतापुर। आनंदी देवी सरस्वती विद्या मंदिर के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में सात पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। दो खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
36वीं क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन प्रयागराज में 3 से 5 अगस्त तक हुआ। इसमें अंडर-14 की ताइक्वांडो प्रतियोगिता में रितिक राठौर व आयुष मिश्र, छात्रा सौम्या वर्मा ने प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में छात्रा अनमोल श्रीवास्तव ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
तैराकी में छात्र आदित्य श्रीवास्तव ने 50 मीटर फ्रीस्टाइल व 50 मीटर ब्रेस्ट स्ट्रोक में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बैडमिंटन में अंडर 14 बालक वर्ग में अंजुल बाबू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालक वर्ग में छात्र निखिल गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया है।
इसके साथ ही ताइक्वांडो में दो छात्रों का चयन अखिल भारतीय (राष्ट्रीय प्रतियोगिता) के लिए हुआ है। यह प्रतियोगिता झारखंड राज्य के भूली (धनबाद) में दिनांक 11 से 14 सितंबर तक होगी।