लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के सुभाष छात्रावास में विद्यार्थी भूखे पेट सोने को मजबूर हैं। प्रॉक्टोरियल बोर्ड के अधिकारी ओपी शुक्ला ने मेस की स्थिति का बृहस्पतिवार देर रात निरीक्षण किया तो यह मामला सामने आया। इस दौरान अचानक मेस कर्मचारी चले गए तो दूसरे हॉस्टल के कर्मचारी बुलाकर भोजन बना। ओपी शुक्ला ने डीएसडब्ल्यू अमिता कन्नौजिया से फोन पर बात कर मामले से अवगत कराया।
छात्रों का आरोप हैं कि भोजन रात नौ बजे तैयार होता है और दस बजे के पहले ही खत्म हो जाता है। कई छात्रों को भोजन नहीं मिल पाता या भूखे पेट सोना पड़ता है। छात्र आर्यन कुशवाहा व अन्य की शिकायत पर ओपी शुक्ला पहुंचे। बता दें कि एक सप्ताह भर पहले मेस कर्मचारियों और छात्रों के बीच विवाद भी हुआ था।