फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: नेशनल कॉलेज में प्रवेश निरस्त कराने को लेकर छात्रों का हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

● सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल


लखनऊ। नेशनल पीजी कॉलेज में स्ववित्तपोषित योजना के तहत संचालित पांच वोकेशनल कोर्स में प्रवेश लेने वाले कुछ छात्रों ने कॉलेज में प्रदर्शन किया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। वायरल वीडियो में हंगामा कर रहे छात्र अपना प्रवेश निरस्त कर फीस वापसी की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन

छात्रों का आरोप है कि उन्होंने महंगी फीस देकर कोर्स में प्रवेश लिया। एडमिशन के पहले उन्हें बताया गया था यह एक तीन वर्ष का डिग्री पाठ्यक्रम है, इसमें उन्हें पेड इंटर्नशिप भी दी जाएगी। लेकिन कॉलेज प्रशासन ने उनके साथ धोखा किया है। इन कोर्स की न ही कक्षाएं चली हैं और न ही उन्हें इंटर्नशिप दी गई है। अब वह अपना प्रवेश निरस्त करवाना चाहते हैं तो कॉलेज उनकी फीस भी नहीं वापस कर रहा है। वहीं इस मामले प्राचार्य प्रोफेसर देवेंद्र सिंह का कहना की छात्रों मामला उनकी जानकारी में है। महाविद्यालय ने प्रवेश देने पहले ही स्पष्ट कर दिया था कि छात्र जिन कोर्स में प्रवेश ले रहे हैं वह वोकेशनल पाठ्यक्रम हैं। इसके बाद भी अगर किसी छात्र को कोई समस्या है तो वह अपना एडमिशन कैंसिल करवाकर फीस वापस ले सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें