फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: गांधी के अहिंसा व जयप्रकाश के आंदोलन से परिचित हुए छात्र

Sun, 12 Oct 2025 02:34 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
कैसरबाग स्थित गांधी भवन में शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पुरस्कार वितरण कार्यक
विज्ञापन
लखनऊ। कैसरबाग स्थित गांधी भवन में शनिवार को लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पुरस्कार वितरण कार्यक्रम हुआ। मुख्य अतिथि भाजपा फैजाबाद छावनी के उपाध्यक्ष रूपेश कुमार ओझा ने कहा कि देश की आजादी में महात्मा गांधी और जयप्रकाश नारायण का संपूर्ण क्रांति आंदोलन की अहम भूमिका रही। छात्र-छात्राओं को ऐसे भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में पढ़ना चाहिए। उत्तर प्रदेश गांधी स्मारक निधि के सचिव लाल बहादुर राय ने बताया कि दो अक्तूबर को हुई चित्रकला, निबंध लेखन, संगीत, लघु नाटिका व नृत्य प्रतियोगिता में चयनित 700 विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। उद्योग विभाग के पूर्व अधिकारी बसंत लाल वर्मा ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें