फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दोस्तों से बात कर रहा छात्र अचानक गिरा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज स्थित एलेन कोचिंग में एक छात्र की मौत हो गई। मुलायम तिराहा जानकीपुरम निवासी राघवेंद्र सिंह का बेटा हर्ष एलेन कोचिंग में जेईई की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह कोचिंग पहुंचा और क्लास रूम में दोस्तों से बात कर रहा था। इसी दौरान वह गश खाकर गिर पड़ा। आननफानन उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

कोचिंग प्रशासन ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने कोचिंग सेंटर में छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो बातचीत के दौरान अचानक हर्ष को गिरते हुए देखा गया। राघवेंद्र ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एसीपी अलीगंज का कहना है कि छात्र की संदिग्ध हालात में मौत नहीं हुई है। सीसीटीवी में सबकुछ स्पष्ट है। परिवार वालों ने भी कार्रवाई से मना कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें