फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कोचिंग में दोस्तों से बात कर रहा छात्र... अचानक गिरा और थम गई सांसें; मची चीख पुकार

Tue, 29 Oct 2024 10:48 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

लखनऊ में कोचिंग में दोस्तों से बात करते समय छात्र अचानक गिर गया। कुछ ही समय में उसकी सांसें थम गईं। घर में चीख पुकार मच गई। 
विज्ञापन
boy demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी लखनऊ में सोमवार को कोचिंग में दोस्तों से बात करते समय एक छात्र गिर गया। जब तक उसे अस्पताल ले जाया जाता, तब तक उसकी मौत हो गई। खबर मिली तो घर में चीख पुकार मच गई। घरवाले रोते बिलखते पहुंच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस घटना की जानकारी ली। 

विज्ञापन


मामला अलीगंज स्थित एलेन कोचिंग का है। यहां मुलायम तिराहा जानकीपुरम निवासी राघवेंद्र सिंह का बेटा हर्ष जेईई की तैयारी कर रहा था। सोमवार को वह कोचिंग पहुंचा। क्लास रूम में दोस्तों से बात कर रहा था। इसी दौरान वह गश खाकर गिर पड़ा। आनन-फानन उसे अस्पताल ले जाया गया, वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। कोचिंग प्रशासन ने परिजनों को मामले की जानकारी दी। 

यह पढ़ेंः- दीपोत्सव का आगाज: 25 लाख दीप जलाकर अयोध्या नया इतिहास रचने को तैयार, होगा भव्य लेजर शो; तस्वीरें हैं खास

घरवालों ने पुलिसिया कार्रवाई से कर दिया मना

पुलिस ने कोचिंग सेंटर में छानबीन की। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए तो बातचीत के दौरान अचानक हर्ष को गिरते हुए देखा गया। राघवेंद्र ने पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर पोस्टमार्टम कराने से इन्कार कर दिया। एसीपी अलीगंज का कहना है कि छात्र की संदिग्ध हालात में मौत नहीं हुई है। सीसीटीवी में सब कुछ स्पष्ट है। परिवारवालों ने भी कार्रवाई से मना कर दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें