फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: छात्रा ने कहा, मिलने का दबाव बनाता था असिस्टेंट प्रोफेसर

विज्ञापन
लखनऊ विश्वविद्यालय
विज्ञापन
लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय में बीएससी अंतिम वर्ष की छात्रा को पेपर लीक कराने का प्रलोभन देकर अशोभनीय बातें करने के मामले में महिला अफसर ने पीड़िता का बयान दर्ज किया है। छात्रा ने बयान में कहा है कि विवि का असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. परमजीत सिंह उस पर मिलने का दबाव बनाता था। वह अक्सर कहता था कि कोई जरूरत हो तो बताओ मैं पूरी कर दूंगा। आरोपी ने छात्रा को पेपर लीक कराकर देने का प्रलोभन दिया था।
विज्ञापन

छात्रा ने दिए बयान में कहा कि कई माह से असिस्टेंट प्रोफेसर उसकी गतिविधियों पर नजर रख रहा था। छात्रा जब आरोपी को देखकर रास्ता बदल देती थी तो वह फोन करता था। आरोपी ने कई बार छात्रा को फोन किया था और आपत्तिजनक शब्द कहे थे। छात्रा ने लीक पेपर लेने से मना कर दिया था। इस पर आरोपी ने दबाव डाला था। पूछताछ में छात्रा ने वायरल ऑडियो को दोहराया।

छात्रा ने कहा कि आरोपी प्रोफेसर ने उससे जंतु विज्ञान और दूसरे विषयों के पेपर आउट कराकर देने की बात कही थी। आउट पेपर दिलाने के बहाने वह मिलने का दबाव डाल रहा था। उल्लेखनीय है कि आरोपी प्रोफेसर का बातचीत का ऑडियो वायरल हो गया था। इसके बाद लविवि के कुलपति ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ का केस दर्ज कराया गया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार भी कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें