फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: एशियन चैंपियनशिप में हिस्सा लेने बैंकाक जाएगी छात्रा पूर्वा

Wed, 06 Sep 2023 06:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
नेशनल योगा चैंपियनशिप में जीता रजत पदक, हुआ चयन
विज्ञापन

फोटो संख्या 30
संवाद न्यूज एजेंसी
रायबरेली। एसजेएस पब्लिक स्कूल की छात्रा पूर्वा का चयन एशियन चैंपियनशिप के लिए हो गया है। वह चैंपियनशिप में हिस्सा लेने के लिए बैंकाक जाएगी। यह चयन नेशनल योगा चैंपियनशिप में दूसरा स्थान हासिल करने पर हुआ है। इस उपलब्धि से जिले का गौरव बढ़ा है। परिवार में खुशी के साथ ही विद्यालय में जश्न जैसा माहौल रहा।
देहरादून में आयोजित नेशनल योगा चैंपियनशिप में एसजेएस पब्लिक स्कूल की छात्रा पूर्वा ने दूसरा स्थान हासिल किया तो उसे रजत पदक से सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर छात्रा का बुधवार को एसजेएस में सम्मान से नवाजा गया। कक्षा नौ की छात्रा पूर्वा ने देहरादून के एसजीआरआर विश्वविद्यालय में हुई नेशनल चैंपियनशिप में हिस्सा लिया था। दूसरा स्थान मिलने पर उसका चयन बैंकाक में होने वाली एशियन चैंपियनशिप के लिए हो गया है।
विज्ञापन

पूर्वा के प्रशिक्षक और संस्थान के शिक्षक जगमोहन सिंह को भी नेशनल योगा चैंपियनशिप में गेस्ट ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। एसजेएस ग्रुप के चेयरमैन रमेश बहादुर सिंह और प्रधानाचार्य डॉ. बीना तिवारी ने पूर्वा को प्रशस्ति पत्र और मेडल देकर सम्मानित किया। साथ ही उनके कोच भी सम्मान से नवाजा।
इनसेट
बैडमिंटन चैंपियनशिप अगले महीने होगी
रायबरेली। कचहरी रोड स्थित एक होटल में हुई रायबरेली डिस्ट्रिक्ट बैडमिंटन एसोसिएशन की बैठक में अगले महीने स्व. राज कुमार भार्गव मेमोरियल जिला बैडमिंटन चैंपियनशिप कराने का फैसला लिया गया। सचिव राजीव अग्रवाल ने बताया कि यह चैंपयनशिप 7 से 10 अक्तूबर तक मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगी। इसमें बालकों के अंडर-13, जूनियर में अंडर-17, पुरुषों में एकल व युगल, महिला वर्ग, वेटरन में 35-45, 46-55 व 55 वर्ष से अधिक आयु वर्ग की प्रतियोगिताएं होंगी। बैठक में रमेश बहादुर सिंह, डा. एसएम सिंह, अनूप जायसवाल, यशवंत सिंह, संजय सिंह, राजीव भार्गव, दिनेश शुक्ला, मनोज खत्री, रघुवीर सिंह आदि उपस्थित रहे। (संवाद)
विज्ञापन

इनसेट
एयर राइफल और पिस्टल शूटिंग प्रतियोगिता 16 को
रायबरेली। एयर राइफल और एयर पिस्टल की शूटिंग प्रतियोगिता 16 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से राजेंद्र इंस्टीट्यूट आफ स्पोर्ट्स खागीपुर सड़वा में होगी। प्रतियोगिता में 14, 17, 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिका भाग ले सकेंगे। माध्यमिक क्रीड़ा सचिव अजय सिंह चंदेल ने बताया कि प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले प्रतिभागियों को छह प्रतियो में फाॅर्म भरकर जमा करना होगा। उन्होंने बताया कि सदर जोन की 17-19 वर्षीय बालकों की क्रिकेट प्रतियोगिता का ट्रायल 9 सितंबर को सुबह 9 बजे मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में होगा। (संवाद)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें