फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी

Wed, 06 Sep 2023 06:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
25 लोगों से वसूले एक-एक लाख रुपये, आरोपी फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नसीराबाद (रायबरेली)। थाना क्षेत्र में एक युवक ने 25 युवकों को विदेश भेजने के नाम पर 25 लाख रुपये की ठगी कर ली। इसके बाद गायब हो गया। पीड़ित एक युवक ने मामले में तहरीर थाने में दी है।
विज्ञापन

नसीराबाद देहात के सत्यपेड़ा मोड़ निवासी कपिल देव ने बताया कि दो माह पहले नगर पंचायत नसीराबाद के वार्ड नंबर 10 मुहल्ला मोमिनपुरा निवासी एक युवक ने विदेश में नौकरी दिलवाने के नाम पर उससे दो बार में 50-50 हजार रुपये वसूल लिए। एक सितंबर को लखनऊ से हवाई जहाज से विदेश भेजने की बात कही थी। आरोपी ने लखनऊ से पासपोर्ट लेने की बात कहकर गया था, लेकिन अब तक वापस नहीं लौटा। उसका मोबाइल भी बंद है। पीड़ित ने बताया कि आरोपी ने इसी तरह 25 लोगों से एक-एक लाख रुपये की ठगी की। थानाध्यक्ष रामलखन पटेल ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें