फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: भाषा विवि में छत्रपति शिवाजी की जयंती पर कार्यक्रम न करने देने पर एबीवीपी का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
लखनऊ। ख्वाजा मुईनुद्दीन चिश्ती भाषा विवि में छत्रपति शिवाजी की जयंती मनाने को लेकर शुरू हुआ विवाद बढ़ता ही जा रहा है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को इस मामले में पांच घंटे तक प्रशासनिक भवन पर धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद विवि प्रशासन ने जांच समिति का गठन कर रिपोर्ट आने तक वाॅर्डन को काम से रोक दिया है।भाषा विवि के सुभाष छात्रावास में रविवार को छत्रपति शिवाजी की जयंती पर छात्रों को कार्यक्रम करने से रोक दिया गया था। आरोप है कि छात्रावास के वाॅर्डन डॉ. आजम अंसारी ने कार्यक्रम के दौरान शिवाजी के चित्र को जबरन छात्रावास से बाहर करवा दिया था। उनका कहना था कि छात्रों की ओर से कार्यक्रम के लिए कोई पूर्वानुमति नहीं ली गई थी। इस पर छात्रों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी थी। वाॅर्डन और छात्रों के बीच हुई बहस का वीडियो सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इसके बाद मंगलवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं के पांच घंटे तक चले प्रदर्शन के बाद कुलपति डॉ. एनबी सिंह ने उनसे मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को आश्वासन दिया कि उनके साथ गलत व्यवहार नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन



जांच रिपोर्ट के आधार पर होगी कार्रवाई
छात्रों के आरोपों पर जांच समिति का गठन किया गया है। समिति की रिपोर्ट आने तक वार्डन को कार्य से विरत कर दिया गया है। कमेटी जांच कर एक सप्ताह में रिपोर्ट देगी। उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


- प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह, कुलपति भाषा विश्वविद्यालय
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें