बाइकों में आमने-सामने भिड़ंत, छात्र की मौत, तीन घायल
फोटो संख्या 19
संवाद न्यूज एजेंसी
बछरावां (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के अमावां गांव में बुधवार की शाम दो बाइकों में आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में छात्र की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए।
अमावां गांव निवासी नितिन गोस्वामी (21), गोविंद रावत (24) किसी काम से घर से निकले थे। रात करीब 10 बजे दोनों बाइक से घर जा रहे थे। अमावां गांव में ही सामने से आ रहे बाइक अमरेंद्र यादव, अनुपम यादव निवासी अमावां से टक्कर हो गई। हादसे में सभी घायलों को गांव के एक निजी अस्पताल में इलाज कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायल अपने घर चले गए। बृहस्पतिवार की सुबह नितिन की हालत बिगड़ने लगी, तो परिजन उसे लेकर सीएचसी पहुंचे, हालत गंभीर देखते हुए उसे ट्राॅमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान मौत हो गई।
मृतक दयानंद बछरावां पीजी कॉलेज में बीए का छात्र था। कोतवाली बृजेश कुमार राय ने बताया कि मृतक हेलमेट लगाए था, लेकिन शरीर में अंदरूनी चोटें आने की वजह से उसकी हालत गंभीर थी। तहरीर मिलने पर केस दर्ज किया जाएगा।
इनसेट
बाइकों में टक्कर, तीन लोग घायल
जगतपुर। कस्बे के मदरसा मोड़ के पास बाइकों में टक्कर होने से तीन लोग घायल हो गए। इसमें एक बाइक पर सवार रिंकी व अखिलेश निवासी महादेवन का पुरवा तथा दूसरी बाइक पर सवार अभय निवासी फतेहपुर को चोटें आई हैं। घायलों को सीएचसी ले जाया गया। डॉ. लईक अहमद ने बताया कि इलाज के बाद घायलों को घर भेज दिया गया। दोनों बाइकों के चालक हेलमेट नहीं जगाए थे।