फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेल्फी लेने के चक्कर में इमामबाड़े की दूसरी मंजिल से गिरा छात्र, हालत नाजुक

Tue, 04 Jul 2017 12:35 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, लखनऊ
विज्ञापन
ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है इमामबाड़े से गिरे छात्र का इलाज - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
लखनऊ में इमामबाड़ा में सेल्फी लेने के चक्कर में सोमवार दोपहर नौवीं कक्षा का छात्र फाजिल हुसैन दूसरी मंजिल से नीचे गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन


चिकित्सकों के मुताबिक, छात्र की हालत नाजुक है। उसकी रीढ़ की हड्डी और हाथ-पैर कई जगह से टूट गए हैं।पुलिस ने बताया कि ठाकुरगंज की जफरिया कॉलोनी निवासी जाहिद हुसैन का बेटा फाजिल अपनी बहन फरजीना, सामिया और लाइबा के साथ इमामबाड़ा आया था।

फरजीना नीचे बैठी थी जबकि फाजिल और दो अन्य बहनें घूमते-घूमते दूसरी मंजिल पर चली गईं। यहां फाजिल अपने मोबाइल फोन से सेल्फी लेने लगा। सेल्फी खींचते वक्त उसका चश्मा नीचे गिर गया।
विज्ञापन


चश्मा पकड़ने की कोशिश में वह असंतुलित हो गया और नीचे गिर पड़ा। बहनें चीखीं तो इमामबाड़ा आए लोगों में अफरा-तफरी मच गई। लोगों से सूचना पाकर पुलिस मौके पर आ गई।

 
विज्ञापन

पहले भी होते रहे हैं हादसे

घायल फा‌ज‌िल हुसैन - फोटो : amar ujala
आनन-फानन खून से लथपथ फाजिल को उठाकर ट्रामा सेंटर ले जाया गया। देर रात तक फाजिल की हालत गंभीर बनी हुई थी। पुलिस ने बताया कि छात्र के पिता घर के बाहर ही परचून का सामान बेचने की दुकान करते हैं।

वहीं यह कोई पहला मौका नहीं ‌‌क‌ि सेल्फी के चक्कर में हादसा हुआ है। सच तो यह है ‌क‌ि हम हादसों से सबक नहीं लेते। अभी ज्यादा ‌द‌िन नहीं हुए जब चारबाग रेलवे स्टेशन पर गर्लफ्रेंड को इम्प्रेंस करने के ‌ल‌िए एक युवक मालगाड़ी पर चढ़ गया।

जैसे ही उसने हाथ ऊपर उठाया, वह हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। करंट से बुरी तरह झुलसे युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घो‌ष‌ित कर द‌िया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें