फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: कुत्तों से बचने में गिरकर घायल हुआ छात्र

Fri, 04 Sep 2026 02:36 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
आकाश।
विज्ञापन
लखनऊ। अलीगंज सेक्टर-ए स्थित रामलीला पार्क के पास कुत्तों के झुंड से बचने के दौरान कक्षा आठ का छात्र आकाश गिरकर घायल हो गया। स्टेशनरी की दुकान से कॉपी-पेन लेने जा रहा आकाश कुत्तों को अपनी ओर दौड़ता देख बचने के लिए भागा, तभी वह गिर गया। इस दौरान कुत्तों के दांत उसके पैर में भी लग गए।
विज्ञापन

परिजनों के मुताबिक, आकाश के हाथ, कमर और पैर में चोट आई है। आसपास के लोगों की मदद से उसे निजी क्लीनिक ले जाकर उपचार कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि रामलीला पार्क के आसपास कई महीनों से कुत्तों का जमावड़ा रहता है। लोगों ने नगर निगम से प्रभावी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें