फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: पूल में गिर कर घायल छात्र की 22 दिन बाद मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बख्शी का तालाब । रामपुर बेहड़ा स्थित निजी कॉलेज में 19 जुलाई को संदिग्ध हालत में स्विमिंग पूल में गिर कर घायल अमेठी जिले के गौरीगंज के रहने वाले मर्चेंट नेवी के छात्र सुधांशु तिवारी (22) की 22 दिन बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पिता नवनाथ ने कॉलेज प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए सोमवार रात बख्शी का तालाब थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन

पिता नवनाथ तिवारी ने बताया कि उन्होंने एक जुलाई को बेटे को मर्चेंट नेवी की पढ़ाई के लिए उसका दाखिला कॉलेज में कराया था। आरोप है 19 जुलाई को रात करीब 12 बजे उनके पास कॉलेज से एक युवक ने कॉल की थी। फोनकर्ता ने कहा था कि पूल में गिरकर घायल होने से बेटेे की हालत बिगड़ गई है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था और वह कोमा में चल रहा था। आरोप है कि बेटे की मौत कॉलेज प्रशान की लापरवाही के कारण हुई। उन्होंने बकेटी पुलिस से पूल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने की मांग की है। इंस्पेक्टर संजय सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। तफ्तीश में जो भी साक्ष्य मिलेंगे उस आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें