फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: दो मंजिला मकान से सड़क पर गिरी छात्रा, मौत

Sat, 19 Oct 2024 07:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
विज्ञापन
सरोजनीनगर। बंथरा में शुक्रवार को नौवीं की छात्रा दो मंजिला मकान की छत से नीचे सड़क पर गिर गई। परिजनों ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया, जहां शनिवार को उसकी मौत हो गई। बंथरा गांव निवासी राजकुमार के मुताबिक बेटी कृति चौधरी (13) शुक्रवार सुबह 11 बजे स्कूल के लिए तैयार हो रही थी। तभी कुछ काम के चलते दूसरी मंजिल की छत पर गई। इस दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर जा गिरी। चीख-पुकार सुनकर परिजन बाहर भागे तो कृति लहूलुहान पड़ी थी। इलाज के दौरान शनिवार को उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें