माल। माल-जेहटा मार्ग पर शनिवार शाम तेज रफ्तार वैन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साला गंभीर रूप से जख्मी हो गया। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया है।
माल के जिंदाना गांव निवासी करन ( 20) मजदूरी करते थे। शनिवार शाम चार बजे वह जीजा के भाई सचिन (22) के साथ बाइक से बहन की ससुराल काकराबाद करवा देने जा रहे थे। बाइक सचिन बिना हेलमेट चला रहे थे, जबकि करन पीछे बैठे थे। माल-जेहटा मार्ग पर जगदीशपुर के पास सामने से आ रही वैन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। बाइक सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। इसके बाद वैन सचिन को कुचलते हुए निकल गई।