फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: वाहन की टक्कर से छात्र की मौत

Thu, 06 Aug 2026 02:38 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
विज्ञापन
ओमकार सिंह की फाइल फोटो।
विज्ञापन
लखनऊ। सीतापुर स्थित अटरिया के नरपतपुर गांव निवासी ओमकार सिंह (21) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। वह बीए अंतिम वर्ष के छात्र थे।
विज्ञापन

भाई मनोज ने बताया कि घर में खेती किसानी का काम होता है। ओमकार सिंह बुधवार तड़के चार बजे बाइक पर सब्जी लादकर इटौंजा स्थित मानपुर मंडी बचने जा रहे थे। रास्ते में जयपालपुर के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में ओमकार गंभीर रूप से घायल हो गए। काफी देर तक वह सड़क किनारे लहूलुहान पड़े रहे। राहगीरों ने उन्हें घायल देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से ओमकार को सीएचसी इटौंजा पहुंचाया। इसके बाद ओमकार के पास मिले मोबाइल फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन जब तक अस्पताल पहुंचते ओमकार की मौत हो चुकी थी। परिवार में मां मिथिलेश, दो बहने और दो छोटे भाई हैं। पिता नायब सिंह की डेढ़ साल पहले मौत हो गई थी। ओमकार ने हेलमेट नहीं लगाया था। परिजनों ने मौके पर लगे सीसीटीवी फुटेज से घटना की जांच की मांग की है।
विज्ञापन


हादसे में घायल ई रिक्शा चालक ने दम तोड़ा
सड़क हादसे में घायल ठाकुरगंज स्थित बरौरा मरी माता मंदिर के पास के रहने वाले जितेंद्र यादव (35) की मौत हो गई। वह ई रिक्शा चलाते थे। जितेंद्र के साले सोनू ने बताया कि उनके बहनोई सोमवार दोपहर ई रिक्शा चलाने गए थे। शाम को खबर मिली कि ठाकुरगंज स्थित सफेद मस्जिद के पास जितेंद्र ई रिक्शा खड़ा करके रोड पार कर रहे थे तभी तेज रफ्तार बाइक सवार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें बलरामपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां मंगलवार देर रात उन्होंने दम तोड़ दिया। परिवार में पत्नी विमला, दो बेटियां श्रद्धा और सिद्धि हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें