फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lucknow News: साइड न मिलने पर छात्र को बेरहमी से पीटा, बेहोश

विज्ञापन
विज्ञापन
गुडंबा। मड़ियांव में रामराम बैंक चौराहे के पास जाम में साइड न मिलने पर एसयूवी सवार युवकों ने इंटरमीडिएट के छात्र अनिकेत मिश्रा की बेरहमी से पिटाई कर दी। आरोपियों ने उस पर रॉड से हमला किया, जिससे वह बेहोश हो गया। अनिकेत ने एसयूवी सवार युवकों के खिलाफ मड़ियांव थाने में एफआईआर दर्ज कराई है।
विज्ञापन


कल्याणपुर के शिवपुरी निवासी अनिकेत मिश्रा के मुताबिक, 19 नवंबर को वह कोचिंग से स्कूटी से घर लौट रहा था। रामराम बैंक चौराहे के पास महादेव होटल के पास जाम लगा था। इसी दौरान पीछे काले रंग की एसयूवी में सवार युवक लगातार हॉर्न बजाने लगे। जाम के कारण वह स्कूटी किनारे नहीं कर सका। इस पर एसयूवी सवार युवकों ने शीशा नीचे कर गाली देने लगे। विरोध पर आरोपियों ने मारपीट शुरू कर दी और रॉड से हमला किया। इससे वह बेहोश हो गया। इस बीच वहां से गुजर रहे अनिकेत के कुछ परिचितों ने उसे विकासनगर स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया और परिजनों को सूचना दी। हमले में उसके हाथ की हड्डी टूट गई और शरीर के अन्य हिस्सों में भी गंभीर चोटें आईं। इंस्पेक्टर मड़ियांव आलोक राव ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर एसयूवी के नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें