लखनऊ। केडी सिंह बाबू स्टेडियम के अटल बिहारी वाजपेयी क्रीड़ा संकुल में खेली जा रही राज्य स्तरीय विद्यालयीय कराटे प्रतियोगिता के दूसरे दिन लखनऊ की बालिकाओं ने दमदार प्रदर्शन करते हुए नौ स्वर्ण पदकों पर कब्जा किया।
प्रतियोगिता में बालक व बालिका (अंडर-14, 17 और 19) के मुकाबले खेले जा रहे हैं। बालिका वर्ग में अंडर- 14 में 22 किग्रा कम से भार वर्ग में लखनऊ की अराध्या त्रिवेदी, 24 किग्रा से कम भार वर्ग में दिव्यांशी, 26 किग्रा से कम भार वर्ग में वैशाली, 30 किग्रा से कम भार वर्ग में पल्ल्वी, 46 किग्रा से कम भार वर्ग में मनीषा सागर, अंडर- 17 में 60 किग्रा से कम भार वर्ग में इशिता, अंडर- 19 में 36 किग्रा से कम भार वर्ग में नैना, 40 किग्रा से कम भार वर्ग में दीपिका वर्मा, 56 किग्रा से कम भार वर्ग में पारुल शर्मा ने स्वर्ण पदक जीते।
इसके अलावा बालिका वर्ग में लखनऊ के खिलाड़ियों ने कई पदक जीते। इनमें अंडर- 14 में 42 किग्रा से कम भार वर्ग में शालिनी ने कांस्य, अंडर- 17 में 32 किग्रा से कम भार वर्ग में मान्या गुप्ता ने रजत, 48 किग्रा से कम भार वर्ग में श्रद्धा वर्मा ने कांस्य, 52 किग्रा से कम भार वर्ग में सानिया ने रजत, अंडर- 19 बालिका 44 किग्रा से कम भार वर्ग में रामरती ने रजत और 60 किग्रा से कम भार वर्ग में तमन्ना ने कांस्य पदक जीता।
राज्य कराटे प्रतियोगिता के एक मुकाबले के दाैरान अंक हासिल करने के लिए संघर्ष करती बालिकाएं।